AAP के खिलाफ बुधवार से BJP चलाएगी जन जागरण अभियान, शराब नीति घोटाले को बनाएगी मुद्दा

  • Authored by: अमित गौतमEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 28, 2023, 08:18 PM IST

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में शराब की नई पॉलिसी आने के बाद नई दुकानें खुली तो दिल्ली भाजपा ने इसका विरोध धरना-प्रदर्शन के माध्यम से शुरु किया था जिसका लाभ मिला। हमारे आंदोलन के कारण कई दुकानें केजरीवाल सरकार को बंद करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उस समय दिल्ली ने जो देखा वह वास्तव में दुखदायी था।

भाजपा बुधवार सुबह दिल्ली के सभी प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शन के माध्यम से केजरीवाल सरकार के कथित शराब घोटाले एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन जागरण अभियान चलाएगी। भाजपा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने मनीष सिसोदिया के मामले में दिल्ली सरकार एवं आम आदमी पार्टी की याचिका को सुनने से इनकार करके उनको आइना दिखा दिया है।

delhi bjp

आप के खिलाफ शराब घोटाले को लेकर बीजेपी चलाएगी जन जागरण अभियान

दिल्ली भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि न्यायालय के फैसले ने साफ कर दिया है कि अब आम आदमी पार्टी एवं दिल्ली सरकार को प्रशासनिक एवं न्यायिक मामलों में नियमानुसार चलना होगा। आम आदमी पार्टी को समझना होगा कि उन्हें संविधान के अनुसार प्राशसनिक जवाबदेही भी देनी होगी और यदि कही शिकायत होगी तो उन्हें जांच एजेंसियों को जवाब भी देना होगा। उनसे बचने के लिए अब मीडिया ट्रायल एवं न्यायिक दांव पेच खेलकर सफलता नहीं मिलेगी।

End of Feed