भाजपा ने दिल्ली के उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी, नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मुलाकात के लिए मांगा वक्त

BJP in Delhi: दिल्ली में भाजपा ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मुलाकात के लिए उपराज्यपाल से समय मांगा है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एलजी विनय कुमार सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। इसमें ये कहा गया है कि दिल्ली में भाजपा के सभी सांसद और विधायक आपसे मिलना चाहते हैं।

Delhi Politics: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसे भारतीय जनता पार्टी को तय करना है। बैठकों का दौर तेज हो गया है। इसी बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के एक दिन बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को नवनिर्वाचित विधायकों के साथ उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात करने के लिये समय मांगा।

BJP sought time from Delhi LG

वीरेंद्र सचदेवा ने विनय सक्सेना को लिखी चिट्ठी

वीरेंद्र सचदेवा ने विनय सक्सेना को लिखी चिट्ठी

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सक्सेना को पत्र लिखकर पार्टी के 48 नवनिर्वाचित विधायकों और सात लोकसभा सदस्यों के साथ उनसे (उपराज्यपाल से) मुलाकात के लिए समय मांगा। उन्होंने उपराज्यपाल को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं, दिल्ली से भाजपा सांसदों और हमारे नवनिर्वाचित 48 विधायक आपसे जल्द से जल्द मिलना चाहते हैं। कृपया अपनी सुविधानुसार मुलाकात का समय दें।’’

End of Feed