दिल्ली में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली मासूम; आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के बिजवासन इलाके में एक शख्स को डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्ची की मां के अनुसार उसका पड़ोसी सुबह करीब 9 बजे बच्ची को अपने साथ कमरे में ले गया। जहां से कुछ देर बाद बच्ची की रोने की आवाज आई। कमरे में जाने पर बच्ची निर्वस्त्र और खून से लथपथ हालत में मिली।

Delhi Crime News: दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के बिजवासन इलाके से एक डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पीड़िता की मां के अनुसार उसके पड़ोसी ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची कमरे में खून से लथपथ हालत में बरामद हुई। बताया जा रहा है कि वारदात के समय आरोपी नशे की हालत में था। पुलिस ने रविवार को आरोपी व्यक्ति को गिररफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Crime News

फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत

आरोपी ने बच्ची को कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार, इस संबंध में कापसहेड़ा थाने में आज सुबह पीसीआर कॉल मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची जहां एक मकान में किराये पर रह रही पीड़िता की मां ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसका पड़ोसी और सह-किरायेदार सुधीर उर्फ बिट्टू (32) उसकी बच्ची को अपने कमरे में ले गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद कमरे से बच्ची के रोने की आवाजें आने लगीं जबकि दरवाजा भीतर से बंद था। उन्होंने कहा कि दरवाजा खोलने पर बच्ची निर्वस्त्र और खून से लथपथ पाई गई।

End of Feed