Bihar Utsav 2025: दिल्ली में सजी बिहार की संस्कृति, कला और परंपरा का संगम, जानें क्या कुछ होगा खास

Bihar Utsav 2025: दिल्ली के आईएनए में स्थित दिल्ली हाट में बिहार उत्सव 2025 का आगाज हो गया है। बिहार की संस्कृति, कला और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। बिहार के प्रसिद्ध बुनकर और कारीगर इस कार्यक्रम में अपनी कला प्रदर्शित करेंगे।

Bihar Utsav 2025: नई दिल्ली में बिहार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बिहार की कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए बिहार उत्सव 2025 का आयोजन 16 मार्च से 31 मार्च तक नई दिल्ली के आईएनए (INA) में स्थित दिल्ली हाट में किया गया है। एक अधिकारिक बयान के अनुसार, 16 मार्च से शुरू हुए इस उत्सव में बिहार के कारीगर, बुनकर और हस्तशिल्प विशेषज्ञों ने अपनी अनोखी कृतियां पेश की हैं।

Bihar Utsav 2025

बिहार उत्सव 2025

बिहार दिवस के अवसर पर होगा भव्य कार्यक्रम

अधिकारिक बयान के अनुसार, इसमें 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जहां विजिटर बिहार की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हुए लाइव लोक संगीत और नृत्य का आनंद ले सकेंगे। उत्सव का उद्घाटन बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त यानी लोकल कमिश्नर कुंदन कुमार ने किया। इस दौरान, मुख्य अतिथि के रूप में तकनीकी विकास निदेशक शेखर आनंद मौजूद रहे।

End of Feed