Best Places to Visit Near Delhi: राजधानी दिल्ली में आज गणतंत्र दिवस समारोह भव्य और शानदार तरीके से मनाया जा रहा है। इसी दिन भारत को अपना संविधान मिला। यह दिन छुट्टी का दिन होता है। ज्यादातर लोग इस दिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ वोकेशन पर जाकर रिपब्लिक डे सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी इस दिन छोटा वोकेशन मनाना चाहते हैं तो आपको दिल्ली से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आपको दिल्ली में ही कई ऐसी जगहें मिल जाएंगी, जहां पर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर रिपब्लिक डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइये जानते हैं दिल्ली की 4 ऐसी ही जगहें।
तुगलकबाद किला
संजय वन
करीब 443 एकड़ में फैला संजय वन गणतंत्र दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट जगह है। यहां आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ घूमने आ सकते हैं। यहां आपको प्राकृति सुंदरता दिखने के साथ कई वन्य जीवों के दीदार भी हो जाएंगे। यहां आपको पूरी शांति मिलेगी।भारद्वाज झील
अगर आपको नेचर से प्यार है तो इस रिपब्लिक डे आप अपने दोस्तों के साथ भारद्वाज झील देखने जा सकते हैं। घने वन से घिरे इस झील के पास आपको बड़ी संख्या में पक्षी देखने को मिल जाएंगे। यह झील सैकड़ों देशी-विदेशी पक्षियों का आशियाना है। भारद्वाज झील के पास आप ट्रेकिंग का भी मचा ले सकते हैं।मजनू का टीला
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और अभी तक मजनू का टीला देखने नहीं गए हैं, तो यह आपके लिए सही मौका है। यहां पर आप मन भरकर तिब्बती जायके का आनंद उठा सकते हैं। इसके पास में फेमस तिब्बत मार्केट भी है। यह मार्केट सर्दी के पकड़ों की शॉपिंग के लिए पूरे दिल्ली में प्रसिद्ध है।तुगलकाबाद का किला
अगर आपको इतिहास से लगाव है तो तुगलकाबाद का किला आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसका निर्माण सन 1321 में गयासुद्दीन तुगलक ने बनवाया था। यह किला जितना एतिहासिक है उतना ही डरावना भी। ऐसा कहा जाता है कि यह किला शापित है और यहां पर रात में आत्माएं भटकती हैं। यही कारण है कि शाम के बाद इस किले में रुकना मना है। हालांकि दिन भर यहां पर पर्यटकों की खूब भीड़ होती है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
