CM पद छोड़ते ही विधानसभा में बदल गई केजरीवाल की सीट, एक से 41 नंबर पर हुए शिफ्ट

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विधानसभा में सीट बदल गई है, क्योंकि उन्होंने सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है। इस वजह से अब उनकी सीट पर दिल्ली की वर्तमान सीएम आतिशी बैठेंगी। अरविंद केजरीवाल अब 41 नंबर सीट पर बैठेंगे।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद छोड़ते ही विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की सीट बदल गई। पहले सीएम के दौर पर अरविंद केजरीवाल सीट नंबर एक पर बैठते थे, लेकिन अब उनकी सीट बदल गई है और अब वह 41 नंबर सीट पर बैठेंगे। वहीं, वर्तमान में दिल्ली की सीएम आतिशी अब एक नंबर सीट पर बैठेंगी, जबकि पहले वह 19 नंबर सीट पर बैठती थी।

arvind kejriwal

फाइल फोटो।

एक नंबर सीट पर बैठेंगी सीएम आतिशी

बता दें कि ये बदलाव केजरीवाल के दिल्ली के सीएम पद छोड़ने के बाद हुआ है। उपमुख्यमंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया पहले अरविंद केजरीवाल के ठीक बराबर में सीट नंबर दो पर बैठते थे। उनकी भी जगह बदल गई है। हालांकि, अब भी केजरीवाल के साथ ही बैठेंगे, लेकिन सीट नंबर 40 पर बैठेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी के बराबर में सीट नंबर दो पर सौरभ भारद्वाज बैठेंगे।

End of Feed