Amritsar-Katra Expressway: दिल्ली से 6 घंटे में पहुंचेंगे कटरा, अमृतसर रह जाएगा मात्र 4 घंटे दूर- जानें कितनी होगी मैक्सिमम स्पीड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 02:37 PM IST

Delhi To Katra Distance: दिल्ली से अमृतसर और जम्मू-कश्मीर के कटरा तक जाने के लिए एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। यह एक्सप्रेसवे वित्तीय वर्ष 2024-25 तक शुरू होने की संभावना है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद दिल्ली से कटरा जाना हो जाएगा आसान। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से कटरा कवल 6 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली से कटरा के बीच की दूरी घटकर हो जाएगी 588 किमी
  • दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे 670 किमी से अधिक होगा लंबा
  • एक्सप्रेसवे पर मैक्सिमम 120 किमी प्रति घंटा होगी स्पीड

Delhi News: दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के पूरा होने पर, दिल्ली-अमृतसर और दिल्ली-कटरा के बीच यात्रा के समय में भारी कमी आने वाली है। बता दें कि, कटरा जम्मू -कश्मीर का वह शहर है जहां वैष्णो देवी का मंदिर स्थित है। एक्सप्रेसवे 670 किमी से अधिक लंबा बनाया जाएगा। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की परियोजना लागत 37,524 करोड़ रुपये होगी।

Delhi News

एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली से अमृतसर और कटरा जाने में लगेंगे केवल कुछ ही घंटे (फाइल फोटो)

बता दें कि, बीते साल के अक्टूबर तक 408 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर काम शुरू हो गया था। एक्सप्रेसवे के खुलने की संभावित तारीख वित्तीय वर्ष 2024-2025 है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा,पंजाब और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरेगी। इस एक्सप्रेसवे से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली को कटरा के जरिए वैष्णो देवी और अमृतसर के जरिए गोल्डन टेंपल से जोड़ने वाला है। बता दें कि, यह एक्सप्रेसवे डेरा बाबा नानक, गोविंदवाल साहिब, खडूर साहिब और तरनतारन के अहम सिख धार्मिक स्थलों को भी जोड़ने का काम करेगा।

End of Feed