LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 18 नवंबर 2023 LIVE: गुरुग्राम में छठ पूजा पर कड़े इंतजाम, यूपी में नहीं बिकेंगे हलाल प्रमाण वाले उत्पाद
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 18 नवंबर 2023 LIVE: छठ पूजा को लेकर गुरुग्राम में कड़े इंतजाम किए गए हैं, उत्तर प्रदेश में हलाल लिखे हुए उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा राज्यों के समाचार कुछ इस प्रकार हैं-
NOV 18, 2023 20:36 IST
यूपी में नहीं बिकेंगे हलाल प्रमाण वाले उत्पाद
उत्तर प्रदेश में हलाल लिखे हुए उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। यह पाबंदी खाद्य पदार्थों के साथ ही दवाओं की बिक्री पर भी लागू होगा।
NOV 18, 2023 20:34 IST
गुरुग्राम में छठ पूजा के कड़े इंतजाम
गुरुग्राम में छठ पूजा के लिए 54 स्थानों को तय किया गया है। यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
NOV 18, 2023 20:17 IST
मुंगेर में छठ पूजा की तैयारी
बिहार के मुंगेर के सभी 12 घाटों पर साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यहां पर रोजाना घाटों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। मुंगेर में जेसीबी की मदद से सफाई का काम किया गया।
NOV 18, 2023 17:03 IST
ज्ञानवापी सर्वे पर मिला 10 दिन का अतिरिक्त समय
ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट को पेश करने के लिए एएसआई ने जिला अदालत में 15 दिन के अतिरिक्त समय के लिए आवेदन दिया था, जिसे जिला जज ने मंजूरी देते हुए 10 दिन बढ़ाने की बात कही है।
NOV 18, 2023 15:07 IST
बदायूं में निर्माणाधीन मकान की बीम गिरने से हुई युवक की मौत
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में स्थित गांव दियोरिया असगुना में निर्माणाधीन मकान की बीम 18 साल के युवक पर गिर गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
NOV 18, 2023 14:02 IST
ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पर कोर्ट का फैसला आज
ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट को जमा करने के लिए एएसआई ने कोर्ट से 15 दिन का अतिरिक्त समय मांगा था। अब ये समय मिलेगा की नहीं इस पर कोर्ट आज देगी अपना फैसला।
NOV 18, 2023 13:55 IST
बेगूसराय में छठ पूजा के लिए किए गए प्रबंध
बेगूसराय में छठ पूजा की व्रतियों के लिए लगभग 80 घाटों पर प्रबंध किए जा रहे हैं। ये प्रबंध लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
NOV 18, 2023 12:37 IST
गोरखपुर में जीरो वेस्ट के साथ मनेगी छठ
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में छठ का त्योहार जीरो वेस्ट के साथ मनेगा। इसके लिए नगर निगम ने कूडा के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखे गए हैं और सफाई कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।
NOV 18, 2023 12:29 IST
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिन के दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 98 फीसदी रही।
NOV 18, 2023 10:39 IST
नोएडा में बदमाशों ने महिला से आईफोन लूटा
नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने चलते ऑटो रिक्शा से एक महिला का कीमती आईफोन लूट लिया। इस दौरान महिला वाहन से गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
NOV 18, 2023 10:02 IST
बंगाल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को होम गार्ड की नौकरी
पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने जुलाई में हुए पंचायत चुनावों के दौरान राजनीतिक झड़पों में मारे गए 19 लोगों के परिवार के सदस्यों को नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक अधिकारी ने कहा कि कैबिनेट ने प्रत्येक मृतक के परिवार के एक सदस्य को होम गार्ड की नौकरी देने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।
NOV 18, 2023 09:47 IST
आगरा में PAC जवान ने युवती से किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सिपाही ने अपने ही गांव की युवती के साथ एक गेस्ट हाउस में जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सिपाही कानपुर पीएसी में तैनात है।
NOV 18, 2023 08:26 IST
गिरिडीह सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
झारखंड के गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बारात से लौट रहा वाहन पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा मुफ्फसिल थाना इलाके के बाघमारा के पास शनिवार की अहले सुबह घटी है।
NOV 18, 2023 07:47 IST
मिजोरम में 5,000 म्यांमार शरणार्थी
मिजोरम में 5,000 म्यांमार शरणार्थियों में से जो अब मिजोरम के चंफाई जिले के ज़ोखावथर क्षेत्र में छह शरणार्थी शिविरों में शरण ले रहे हैं, जो भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित है, उनमें कई महिलाएं और बच्चे भी हैं जो अस्थायी तंबू में रह रहे हैं।
NOV 18, 2023 06:47 IST
दिल्ली में कार चालक ने दांत से व्यक्ति की उंगली काट ली
पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में ‘रोड रेज’ की एक घटना में एक कार चालक ने 56 वर्षीय व्यक्ति की उंगली का एक हिस्सा कथित तौर पर दांत से काट लिया।
NOV 18, 2023 06:44 IST
नोएडा में 95,317 वाहनों का चालान
उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय के आदेश अनुसार चलाए जा रहे यातायात माह के दौरान गौतम बुद्ध नगर यातायात पुलिस ने 15 दिन के अंदर 95,317 वाहनों का चालान किया।
NOV 18, 2023 05:48 IST
ऑगर मशीन से टनल मलबे में 24 मीटर तक पाइप डाले गये
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग के एक हिस्से के ढहने के कारण उसके अंदर पिछले 130 घंटे से अधिक समय से फंसे 40 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए 'एस्केप टनल' बनाने के लिये नयी और शक्तिशाली अमेरिकी ऑगर मशीन ने शुक्रवार को मलबे को 24 मीटर तक भेद दिया।
NOV 18, 2023 05:43 IST
बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे की 72 करोड़ संपत्ति जब्त
पूर्व विधायक व बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी पर ईडी ने शिकंजा कसा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विनय शंकर तिवारी की 72 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को जब्त किया है. ये संपत्तियां लखनऊ, महाराजगंज, गोरखपुर में हैं।
NOV 18, 2023 05:42 IST
छठ महापर्व का दूसरा दिन 'खरना' आज
18 नवंबर यानी आज छठ का दूसरा दिन है। छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना कहते हैं। छठ पर्व के दूसरे दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं। इस दिन शाम के समय गुड़ की खीर का प्रसाद खाकर व्रत खोला जाता है। इसके बाद 26 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हो जाता है।
NOV 18, 2023 05:42 IST
वर्ल्ड कप फाइनल के दिन चंडीगढ़ में आंशिक कर्फ्यू
भारत और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीमों के बीच रविवार को होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप-2023 के फाइनल मैच को लेकर चंडीगढ़ में कुछ पाबंदियां लगाई गई है। इससे जुड़े आदेश चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की ओर से जारी किए गए। इसके तहत शहर में आंशिक रूप से कर्फ्यू का ऐलान किया गया है।