Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर ब्रेक, झेलनी होगी मौसम की मार; नवरात्र के पहले दिन गर्मी करेगी बेहाल

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से मॉनसून की विदाई से गर्मी का सितम बढ़ गया है। रात और दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जा रहा है, जिससे दिन में उमस और रात्रि के समय ठंडक का एहसास हो रहा है, जिससे सीजनल बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। आइये जानते हैं आने वाले समय में मौसम में कितना परिवर्तन देखने को मिलेगा?

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से मॉनसून की विदाई
  • रात-दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर
  • 8 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान पहुंचेगा 35 से 36 डिग्री सेल्सियस

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर ब्रेक लगने के बाद गर्मी का सितम शुरू हो गया है। राजधानी में बुधवार को पारा तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों की हालत खराब हो गई। हवा का ठहराव होने से उमस ने पसीना-पसीना कर दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम डिग्री 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर अधिकतम 92 और न्यूनतम 41 फीसदी रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन में गर्मी और रात में ठंडक का एहसास होने वाला है। ऐसे में लोगों को मौसम के बदलाव के कारण सीजनल बीमारियां परेशान कर सकती हैं। लिहाजा, गर्मी और सर्दी से बचने की कोशिश करें। 8 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर ब्रेक, झेलनी होगी मौसम की मार; नवरात्र के पहले दिन गर्मी करेगी बेहाल

दिल्ली-एनसीआर का तापमान (Delhi-NCR Temperature)

मौसम विभाग का कहना है कि नवरात्र के पहले और दूसरे दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, शनिवार से थोड़ी राहत की गुंजाइश समझ में आ रही है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। फिर रविवार से लेकर आने वाले बुधवार तक आसमान साफ रहेंगे और गर्मी लोगों को परेशान करेगी। बुधवार को शाम 5 बजे के बाद आदर्ता 48 फीसदी दर्ज की गई। गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

End of Feed