Delhi-NCR Weather: दिल्ली में मौसम की गजब चाल, जनवरी में कपकपी छूटने की बजाय छूट रहा पसीना, जानें गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 25 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में फिलहाल सर्दी का एहसास कम हो गया है। साथ ही तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। आज भी दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही दोपहर में धूप भी खिलेगी। आइए जाने कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में जनवरी के महीने में आमतौर पर कड़ाके की सर्दी होती है। इस साल भी जनवरी के शुरुआती दिनों में जोरदार ठंड पड़ रही थी। लेकिन अब मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। दिल्ली में सर्दी का एहसास कम हो गया है। सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं दोपहर में तेज धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। राजधानी में तापमान 20 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिससे दिन में स्वेटर-जैकेट पहनने पर हल्की गर्मी महसूस हो रही है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहने वाला है:

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में आज आसमान साफ रहने वाला है। साथ ही उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सुबह के समय हवा की स्पीड 8 किमी प्रति घंटे से कम रहने के आसार हैं। साथ ही सुबह हल्का कोहरा या धुंध भी छाया रह सकता है। दोपहर तक हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 12 से 14 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है। शाम और रात तक हवा की रफ्तार कम होकर 10 किमी प्रति घंटे से भी कम हो जाएगी। इस दौरान धुंध छाए रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed