दिल्ली में बरसात ने दिलाई उमस से राहत, इस पूरे हफ्ते जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 19 August 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को कई इलाकों में बारिश हुई। जिससे जगह-जगह जलभराव भी देखने को मिला। आज भी दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मयुर विहार में हुई सबसे अधिक बारिश
  • बारिश से जलभराव और यातायात प्रभावित
  • दिल्ली एनसीआर में आज हल्की बारिश के आसार

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से हल्की राहत मिली। लेकिन कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बारिश के कारण राखी के त्योहार की वजह से सड़कों और फुटपाथों पर लगे अतिरिक्त स्टाल वाले दुकानदारों को भी परेशानी हुई। रविवार को दिल्ली में सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में हुई। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ। आइए जानते हैं कि आज रक्षा बंधन के दिन दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

Delhi Rain

रविवार को कई इलाकों में हुई जमकर बारिश

अगले पांच दिन बारिश का दौर

दिल्ली में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक दर्ज रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, गुरुग्राम समेत कई शहरों में अगले पांच दिन बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली में इस पूरे सप्ताह आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का होने के आसार हैं। वहीं गुरुग्राम में 21 और 22 अगस्त को तेज बारिश होने की संभावना है।

End of Feed