दिल्ली में बारिश से कूल-कूल मौसम, अगले दो दिन येलो अलर्ट जारी, जानें पूरे हफ्ते की Weather Update

आज का मौसम दिल्ली, 10 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में तीन दिन झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। आज राजधानी के कई इलाकों में बारिश होने के आसार है, साथ ही ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली के मौसम में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यहां कभी सुबह में बारिश होती है और दिन होते ही धूप निकल आती है, तो कभी दिन में धूप के बाद शाम में बारिश हो जा रही है। दिल्ली में रविवार को सुबह बारिश हुई, जिसके बाद दिन में तेज धूप निकल गई। वहीं सोमवार को दिन में धूप निकलने के बाद शाम को कुछ इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज हुई। बारिश के चलते राजधानी में मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

Delhi Weather.

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज बारिश के आसार

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर ठंडी हवाएं चलने से मौसम भी कूल बना रहेगा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

End of Feed