दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट, पूरे हफ्ते जारी रहेगी बादलों की आवाजाही, जानें कब विदा होगा मॉनसून

आज का मौसम दिल्ली, 02 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन यहां भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • देरी से मॉनसून विदा होने के संकेत
  • इस पूरे हफ्ते हल्की बारिश का पूर्वानुमान
  • बारिश से तापमान में हल्की गिरावट के आसार

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। सोमवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज तड़के कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते राजधानी में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है। बारिश से दिल्ली के तापमान में गिरावट भी आ सकती है। राजधानी में मॉनसून विदाई के करीब है। हालांकि इस बार दिल्ली से मॉनसून की विदाई भी अपने सामान्य शेड्यूल से थोड़ा देरी से होने के संकेत मिल रहे हैं।

Delhi Weather.

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली के साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य शहरों में भी बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इन शहरों में छिटपुट फुहारें, बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार है।

End of Feed