Constitution Day Celebration: 26/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी, कहा-आतंकी संगठनों को मुंहतोड़ जवाब देगा भारत

Constitution Day Celebration: पीएम मोदी ने कहा भारत के संविधान का ये 75वां साल पूरे देश के लिए एक असीम गौरव का दिवस है। मैं आज भारत के संविधान को, संविधान सभा के सभी सदस्यों को आदरपूर्वक नमन करता हूं।

Constitution Day Celebration: पीएम मोदी ने संविधान दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के संविधान का ये 75वां साल पूरे देश के लिए एक असीम गौरव का दिवस है। मैं आज भारत के संविधान को, संविधान सभा के सभी सदस्यों को आदरपूर्वक नमन करता हूं। लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व का जब हम स्मरण कर रहे हैं, तब ये भी नहीं भूल सकते कि आज के ही दिन मुंबई में हुए आतंकी हमले की भी बरसी है। इस हमले में जिन व्यक्तियों का निधन हुआ, उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं। मैं देश का यह संकल्प भी दोहराता हूं कि भारत की सुरक्षा को चुनौती देने वाले हर आतंकी संगठन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Constitution Day celebration

पीएम मोदी

हमारे संविधान निर्माता ये जानते थे कि भारत की आकांक्षाएं, भारत के सपने समय के साथ नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे.... वो जानते थे कि आज़ाद भारत की और भारत के नागरिकों की ज़रूरतें बदलेंगी, चुनौतियां बदलेंगी। इसलिए उन्होंने हमारे संविधान को महज़ कानून की एक किताब बनाकर नहीं छोड़ा... बल्कि इसको एक जीवंत, निरंतर प्रवाहमान धारा बनाया।

End of Feed