Delhi Weather in Hindi: दिल्ली में आज का मौसम, जानें कब मिलेगी ठंड और कोहरे से राहत, IMD ने बताया

Today delhi weather in Hindi(Aaj delhi ka Mausam):दिल्ली वालों को ठंड और कोहरे से कोई खास राहत नहीं मिली है। पिछले कुछ दिनों से दोपहर के समय खिली धूप होने के कारण लोगों चैन की सांस ले पा रहे हैं, लेकिन शाम आते-आते ठंड से लोग कांपने लग रहे हैं।

Delhi Weather Report in Hindi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह कंपकंपा देने वाली ठंड और कोहरे के साथ शुरुआत बाद दोपहर में खिली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिलती है। वहीं शाम होते-होते फिर ठंड से लोग कांपते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में कुछ दिनों तक दोपहर का मौसम साफ रह सकता है और इस दौरान तापमान 21 से 22 डिग्री तक पहुंच सकता है।

27 Jan 2024 Delhi Weather Report Dense Fog Coldwave and Cloudy Sky Today

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने दोपहर के तापमान की जानकारी देते हुए ये भी बताया कि कुछ समय के बाद दिल्ली में ठंड की फिर वापसी होगी। उन्होंने मौसम में हुए बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को बताया है।

End of Feed