Delhi Weather in Hindi: शीतलहर के साथ कोहरे का कहर जारी, कब मिलेगी ठंड से राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली में आज का मौसम

Today Delhi weather in Hindi(Aaj Delhi ka Mausam): दिल्ली में मौसम के मिजाज कुछ सही नहीं है। हल्की बारिश के बाद अब ठंड से राहत की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली के मौसम को लेकर क्या कहता है मौसम विभाग आइए जानते हैं...

Delhi Weather Report in Hindi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम के मिजाज कुछ ठीक नहीं है। दिल्लीवासी एक तरफ ठंड और कोहरे से तो दूसरी तरफ प्रदूषण से परेशान नजर आ रहे हैं। राजधानी में ठंड का आलम कुछ इस प्रकार रहा है कि इस साल इलेक्ट्रिसिटी की मांग सबसे अधिक देखने को मिली है। दिल्ली के लोगों ठिठुरन वाली ठंड से बचने के लिए कभी हीटर के आगे तो कभी आग तापते नजर आए हैं। दिल्ली में पूरे दिसंबर से लेकर जनवरी तक बारिश का नामोनिशान नहीं था, लेकिन 23 और 24 जनवरी को रात में हल्की बारिश देखी गई है।

25 Jan 2024 Delhi Weather Report

दिल्ली में आज का मौसम

वहीं आज, 25 जनवरी को भी आसमान में बादल छाये हुए हैं। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, बारिश होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में ठंड कम हो सकती है। वहीं घने कोहरे और बादल छाये रहने की वजह से धूप भी कम ही मिल रही है। इसके साथ दिल्ली में मंद-मंद हवाएं भी चल रही है, जिस वजह से ठंड से लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। इसी भीषण ठंड में गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारी जोरों पर है। कड़ाके की ठंड के बीच तीनों सेनाओं के जवान प्रतिदिन कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल में जुटे हैं।

End of Feed