100 घंटे, मिर्ची लगातार: मतदाता जागरुकता के लिए मिर्ची दिल्ली का सबसे लंबा एयर-ओ-थॉन

मशहूर रेडियो स्टेशन रेडियो मिर्ची दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्लीवासियों को जागरुक करने के वास्ते अभियान चला रहा है। 100 घंटे, मिर्ची लगातार कार्यक्रम एयर-ओ-थॉन के जरिए दिल्ली के लोगों से वोट की अपील की जाएगी। इस दौरान कई सेलिब्रेटी इस अभियान से जुड़ेंगे। जिसमें खुशी कपूर, विक्की कौशल और साक्षी मलिक जैसी हस्तियां होंगी।

रेडियो मिर्ची दिल्ली अपने विशाल अभियान ‘100 घंटे, मिर्ची लगातार’ के साथ इतिहास रचने के लिए तैयार है। जो मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की दिशा में एक अनूठी पहल है। मिर्ची के आरजे पूरे 100 घंटे तक लगातार ऑन-एयर रहेंगे, श्रोताओं से बातचीत करेंगे और उन्हें अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।

100 HOUR MIRCHI

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रेडियो मिर्ची की पहल

इस अभियान को 100 से ज्यादा कलाकारों और सेलिब्रिटीज का समर्थन मिला है, जिससे इसकी प्रभावशीलता और भी बढ़ जाती है। बॉलीवुड के सुपरस्टार विक्की कौशल, नई सेंसेशन खुशी कपूर, म्यूजिक आइकॉन मिलिंद गाबा, ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, मशहूर संगीतकार पलाश सेन, और लेजेंडरी परिक्रमा बैंड इस महत्वपूर्ण संदेश को आगे बढ़ाने के लिए अपनी आवाज देंगे।

End of Feed