दिल्लीवासियों के फरवरी में ही छूटे पसीने! पिछले तीन सालों में सबसे गर्म रहा महीना; आगे ना जाने क्या होगा

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले तीन वर्षों में फरवरी का महीना सबसे गर्म दर्ज किया गया, जहां औसतन अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आज इस महीने का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले तीन वर्षों में फरवरी का महीना सबसे गर्म दर्ज किया गया, जहां औसतन अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को सफदरजंग में तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आज इस महीने का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

Delhi Weather

दिल्ली में पिछले तीन वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा फरवरी

IMD ने दिखाया 3 साल पुराना डाटा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में औसत अधिकतम तापमान इससे अधिक आखिरी बार 2023 में दर्ज किया गया था, उस वक्त यह आंकड़ा 28.2 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और 2024 में 24.4 डिग्री सेल्सियस था। इस वर्ष फरवरी में औसत न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

End of Feed