दिल्ली में हवा हो रही जहरीली, पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए GRAP-1 लागू; AQI 244 पहुंचा

दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स आज का :(AQI) 20 अक्टूबर को 179 था, जो 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बढ़कर 244 पर पहुंच गया। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता मॉडरेट से खराब श्रेणी में आ गई है। लिहाजा राजधानी में ग्रैप-1 सिस्टम लागू कर दिया गया है।

दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स आज का : दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। राजधानी में हवा की गुणवत्ता ‘पुअर’ यानी खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद 21 अक्टूबर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण को लागू कर दिया गया है। एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 20 अक्टूबर को 179 था, जो 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बढ़कर 244 पर पहुंच गया। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता मॉडरेट से खराब श्रेणी में आ गई है।

Delhi Pollution

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा (फोटो-Istock)

मौसम विभाग और संबंधित संस्थानों के पूर्वानुमान में भी आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा की गुणवत्ता पुअर श्रेणी में बने रहने की आशंका जताई गई है। इसी को देखते हुए GRAP की उप-समिति ने पहले चरण के तहत लागू होने वाले सभी उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला लिया है।

End of Feed