14 नवंबर से मिलेगा दिल्ली को आसमान से देखने का मौका! यहां से होगी हॉट एयर बैलून राइड

राजधानी दिल्ली के बांसेरा पार्क में आगामी 14 नवंबर से हॉट एयर बैलून राइड दोबारा शुरू होने जा रही है। पर्यटकों को 20 फीसद छूट के साध आसमान से दिल्ली के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

दिल्ली में अब आप यमुना नदी के किनारे से राजधानी का आसमानी नजारा कर सकते हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 14 नवंबर 2026 से बांसेरा पार्क में हॉट एयर बैलून राइड दोबारा शुरू करने जा रहा है। इस बार परिवारों और व्यक्तिगत पर्यटकों को टिकट पर 20 फीसद की छूट देने की योजना है। राइड के टिकट की सामान्य कीमत करीब 2400 से 3000 रुपये के बीच है। इस पहल का मकसद दिल्ली में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देना और यमुना के आसपास विकसित हरित क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या बढ़ाना है।

Delhi Hot air Baloon ride

दिल्ली में अगले महीने से 20 फीसद छूट के साथ हॉट एयर बैलून की सवारी

हॉट एयर बैलून राइड का संचालन एयर सफारी इंडिया करेगी। पिछले सीजन में अपेक्षा के मुताबिक पर्यटक नहीं पहुंचने के कारण इस बार रियायती टिकटों के जरिए ज्यादा लोगों को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed