दिल्ली के दफ्तरों में बड़ा बदलाव, अब अफसर से कर्मचारी तक, सभी लगाएंगे बायोमेट्रिक हाजिरी

दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में नई व्यवस्था के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तय समय तक कार्यालय पहुंचना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय से पहले दफ्तर छोड़ने या अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली : राजधानी दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में अब अनुशासन को लेकर सख्त कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने आदेश जारी कर साफ कर दिया है कि अब हर अधिकारी और कर्मचारी को बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के जरिए ही अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। यह नियम छोटे कर्मचारियों से लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और विभागाध्यक्ष तक सभी पर समान रूप से लागू रहेगा।

Delhi biometric attendance rule

दिल्ली के दफ्तरों में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य (फोटो-Istock)

समय की पाबंदी पर सख्ती

नई व्यवस्था के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तय समय तक कार्यालय पहुंचना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय से पहले दफ्तर छोड़ने या अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सरकार का कहना है कि इससे कामकाज की गति तेज होगी और जवाबदेही भी बढ़ेगी।

End of Feed