दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को Z-सिक्योरिटी, 6 बार बम की धमकी के बाद CRPF को मिला सुरक्षा का जिम्मा

दिल्ली विधानसभा को पिछले कुछ हफ्तों से मिल रहे बम धमकी भरे ई-मेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को अब Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है, जो सीआरपीएफ करेगी।

दिल्ली विधानसभा को बार-बार बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। दिल्ली विधानसभा सचिवालय के एक बयान में कहा है कि बजट सत्र के बाद से बम संबंधी धमकियां आने और हाल में विधानसभा की सुरक्षा में चूक के बाद, अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा को बढ़ाकर जेड श्रेणी का कर दिया गया है।

Delhi Assembly Speaker gets Z-category security after repeated bomb threats

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को Z सिक्योरिटी

छह बार मिले धमकी भरे मेल

विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष के कार्यालय को 23 मार्च को शुरू हुए बजट सत्र के बाद से लगभग छह. सात धमकी भरे ईमेल मिले हैं। इसके बाद यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा हाल में एक शख्स अपनी कार से विधानसभा गेट नंबर दो पर लगे अवरोधक तोड़ते हुए परिसर में घुस गया था और वहां अध्यक्ष के कार्यालय के पास गुलदस्ता और माला रखकर वापस लौट गया।

End of Feed