Poisonous Samosa in Hapur UP: उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र में उस समय एक मिठाई की दुकान पर जमकर हंगामा हुआ, जब एक ग्राहक द्वारा खरीदे गये समोसे में मरी हुई छिपकली आलू के साथ निकली, समोसा खाने के दौरान युवक ने जब छिपकली को देखा, तो तमाम उल्टियां करनी शुरू कर दी।
मिठाई की दुकान पर हंगामे की सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और खाद्य विभाग की टीम को समोसे में छिपकली निकलने की जानकारी दी।
आलूओं के साथ मरी हुई छिपकली उसमें पड़ी हुई थी
जानकारी के अनुसार न्यू आर्य नगर निवासी मनोज ने चंड़ी रोड स्थित पूजा स्वीट्स की दुकान से समोसे घर ले जाने के लिए पैक कराए, मनोज ने बताया कि जब वह समोसा खा रहा था, तभी आलूओं के साथ मरी हुई छिपकली उसमें पड़ी हुई थी, जिसे देखकर उसकी हालत खराब हो गई।
पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी
इसकी शिकायत उसने दुकानदार से की और खाद्य विभाग के अधिकारियों सहित पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, गौरतलब है कि हाल ही में अभी मुल्ला जी बिरयानी वालों की चिकन बिरयानी में भी मरी हुई छिपकली निकलने का मामला सामने आया था।
