Jaipur News: निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस में उम्मीदवारों पर अब भी घमासान

Jaipur News: जयपुर नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के 150 वार्डों में प्रत्याशियों के चयन पर अंतिम दिन तक सहमति नहीं बन सकी। टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

Jaipur News: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की आज यानी सोमवार 31 अगस्त को अंतिम तारीख है। इससे ठीक पहले रविवार शाम राजधानी जयपुर में Congress के टिकटों को लेकर जमकर घमासान हुआ। 150 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के चुनाव को लेकर रविवार शाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जयपुर के नेताओं की वॉर रूम में बैठक बुलाई। करीब दो घंटे तक चली बैठक के बावजूद सभी वार्डों में प्रत्याशियों के नाम पर आम सहमति नहीं बन सकी।

Rajasthan jaipur civic poll

राजस्थान निकाय चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन

बैठक का मुख्य उद्देश्य 150 वार्डों में उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप देना था। हालांकि, कई वार्डों में दावेदारों की बड़ी संख्या और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के चलते कांग्रेस के सामने सहमति बनाने की चुनौती बनी रही। यही वजह है कि पार्टी ने अभी तक जयपुर के लिए आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी नहीं की है।

End of Feed