'मंदिरों के फंड से बने कब्रिस्तान, 2017 से पहले गरीबों का राशन लूटते थे सपा के गुंडे', कुशीनगर में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी

CM Yogi Kushinagar Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की न तो कोई नीति थी और न ही मंशा, जिसके कारण निवेश और रोजगार पूरी तरह ठप थे।

CM Yogi Kushinagar Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में एक जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी और पूर्ववर्ती सरकारों पर सीधा और तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने सूबे के पुराने दौर और पिछले नौ सालों में हुए बदलावों की तुलना करते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास का काम पूरी तरह से ठप पड़ा था। पिछली सरकारों के पास न तो प्रदेश को आगे ले जाने की कोई साफ नीति थी और न ही उनकी ऐसी कोई नीयत थी। इसी वजह से उस दौर में राज्य में कोई भी नया निवेश नहीं आ सका।

CM Yogi Kushinagar visit

कुशीनगर में गरजे सीएम योगी

कुशीनगर को 525 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे मुख्यमंत्री ने रोजगार और पलायन के मुद्दे पर पिछली सरकारों को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, "अगर पहले की सरकारों ने सही मायने में विकास पर ध्यान दिया होता, तो कुशीनगर और पूर्वांचल के युवाओं को अपना घर छोड़कर दूसरे राज्यों में काम की तलाश में भटकना नहीं पड़ता।"

End of Feed