'यूपी में गो-हत्या की तो पीढ़ियां याद रखेंगी': बिजनौर में गरजे CM योगी; गाजियाबाद के सूर्या मर्डर पर बोले- दोस्ती की आड़ में...

Ghaziabad Surya Murder Case: सीएम योगी ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश की धरती पर गो-तस्करी और गो-हत्या करने वालों का अंजाम बेहद बुरा होगा।

Yogi Adityanath on Cow Killings in UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपराधियों, गो-तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। सीएम योगी ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश की धरती पर गो-तस्करी और गो-हत्या करने वालों का अंजाम बेहद बुरा होगा। इसके साथ ही उन्होंने गाजियाबाद में हुए चर्चित 'सूर्या मर्डर केस' का जिक्र करते हुए अपराधियों को चेतावनी दी कि दोस्ती की आड़ में की जाने वाली गुंडागर्दी और चाकूबाजी को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।

'यूपी में गो-हत्या की तो पीढ़ियां याद रखेंगी': बिजनौर में गरजे CM योगी; गाजियाबाद के सूर्या मर्डर पर बोले- 'दोस्ती की आड़ में...'

'यूपी में गो-हत्या की तो पीढ़ियां याद रखेंगी': बिजनौर में गरजे CM योगी; गाजियाबाद के सूर्या मर्डर पर बोले- 'दोस्ती की आड़ में...'

'गाय पशु नहीं, हमारी माता है'

मुख्यमंत्री ने हाल ही में कुछ मौलवी-मौलानाओं द्वारा गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग वाले बयानों पर तीखा तंज कसा। सीएम योगी ने कहा, 'मैं इस समय एक नया चलन देख रहा हूं। तमाम मौलवी-मौलाना बयान दे रहे हैं कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए।' योगी बोले- अरे, गाय हमारी माता है और हमारा उससे जन्म-जन्म का नाता है। मां और पुत्र के पवित्र रिश्ते के बीच में क्या किसी सरकारी घोषणा की आवश्यकता पड़ती है?

End of Feed