CJP का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त से देशभर के गांवों में सरकारी स्कूल सुधारने का अभियान

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने गांवों के सरकारी स्कूलों की सुविधाएं सुधारने के लिए 15 अगस्त से देशव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। अभियान में सरपंचों से स्कूलों का विकास करने और अभिभावकों से बिजली, पानी, शौचालय व मिड-डे मील जैसी सुविधाओं का सोशल ऑडिट करने की अपील की गई है।

कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गांवों के सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए एक बड़े राष्ट्रव्यापी अभियान का ऐलान किया है। अभियान की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इसके तहत अभिभावकों, ग्रामीणों और सरपंचों से सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं की स्थिति जांचने और सुधार के लिए पहल करने की अपील की गई है।

Abhijeet Dipke

अभिजीत दिपके (File Photo)

अभिजीत दिपके ने सरकारी स्कूलों को लेकर उठाए सवाल

अभिजीत दिपके ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इस अभियान की शुरुआत वह महाराष्ट्र के अपने गांव हिंगोली से करेंगे, जहां वे खुद गांव के सरपंच से मिलकर सरकारी स्कूल की स्थिति सुधारने का अनुरोध करेंगे। दीपके ने कहा, "आगामी 15 अगस्त हमारा 80वां स्वतंत्रता दिवस है। लेकिन पिछले 80 सालों में अगर सबसे ज्यादा किसी चीज की अनदेखी हुई है, तो वह हमारे गांवों के सरकारी स्कूल हैं। हमने नई संसद बनाई, नया प्रधानमंत्री आवास बनाया, लेकिन हम अपने गांवों में नए स्कूल क्यों नहीं बना पाए? क्या हम किसानों और मजदूरों के बच्चों को अपने देश का भविष्य नहीं मानते?"

End of Feed