अयोध्या में हनुमानगढ़ी पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, बाल योगी सूरज दास के साथ ली सेल्फी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 23 मई को अयोध्या के हनुमानगढ़ी में हनुमत कथा मंडपम का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान अयोध्या के ही हनुमानगढ़ी के बाल योगी सूरज दास महाराज ने सीएम योगी से मुलाकात की। सीएम ने न सिर्फ बाल योगी सूरजपाल से बात की बल्कि उनके साथ सेल्फी भी लिया।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 23 मई को अयोध्या के हनुमानगढ़ी में हनुमत कथा मंडपम का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान अयोध्या के ही हनुमानगढ़ी के बाल योगी सूरज दास महाराज ने सीएम योगी से मुलाकात की। सीएम ने न सिर्फ बाल योगी सूरजपाल से बात की बल्कि उनके साथ सेल्फी भी लिया।

Yogi Adityanath

अयोध्या के हनुमानगढ़ी के बाल योगी सूरज दास महाराज ने सीएम योगी से मुलाकात की।

बाल योगी सूरज दास की उम्र करीब 15 साल है। देखने में बेहद खूबसूरत छोटे से इस योगी को देखकर हर कोई इनके साथ सेल्फी लेना चाहता है। सीएम योगी से मिलने और सेल्फी लेने के बाद बाल योगी सुरज दास ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए बताया कि सीएम जहां भी उनके उनको देखते हैं उन्हें अपने पास बुलाते हैं। उनसे बात करते हैं, उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं।

End of Feed