लड़ाई के बाद पत्नी चली गई मायके तो पति ने मासूम बच्चों को खिलाया जहर, बाद में खुद की भी ली जान

Chhattisgarh Tragedy: छत्तीगसढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद अपने दो बच्चों को कथित तौर पर जहर दे दिया और फिर खुदकुशी कर ली।

Chhattisgarh Tragedy: छत्तीगसढ़ में एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद अपने दो बच्चों को कथित तौर पर जहर दे दिया और फिर खुदकुशी कर ली। मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का बताया जा रहा है, जहां पर पत्नी के साथ विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर मासूम बच्चों को पहले जहर खिलाया और बाद में खुद भी जहर खाकर जान दे दी।

poison

पिता ने मासूम बच्चों को खिलाया जहर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि नैला पुलिस चौकी क्षेत्र के बिरकोनी गांव निवासी रमेश कुमार पटेल (35) ने पत्नी से विवाद के बाद बेटे आदर्श (तीन) और अभिनव (दो) को कथित तौर पर जहर देकर मार डाला और फिर खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

End of Feed