Festival Special Train: कोलकाता-पटना के बीच चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन, इस दिन होगा परिचालन

छठ पूजा पर कोलकाता और पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। कोलकाता से पटना के लिए यह ट्रेन 14 और 16 नवंबर को चलाई जाएगी और पटना से कोलकाता के लिए यह ट्रेन 15 और 17 नवंबर को चलेगी।

Festival Special Train: छठ के त्योहार पर ट्रेनों में लोगों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक और छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह छठ स्पेशल ट्रेन कोलकाता-पटना के बीच जसीडीह-झाझा-किउल के रास्ते चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन 15 और 17 नवंबर को चलेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास में 13 कोच होंगे और जनरल क्लास में 5 कोच होंगे। इस ट्रेन के संचालन से लोगों को घर जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Festival Special Train

छठ पूजा पर चलेगी कोलकाता-पटना स्पेशल ट्रेन (फोटो साभार - ट्विटर)

इस दिन चलेगी ट्रेन

कोलकाता-पटना-कोलकाता छठ स्पेशल ट्रेन की गाड़ी संख्या 03133/03134 है। यह छठ पूजा स्पेशल ट्रेन कोलकाता से पटना के रास्ते 14 नवंबर और 16 नवंबर की रात 11 बजकर 55 मिनट पर कोलकाता से खुलेगी और अगले दिन 10 बजकर 30 मिनट पर पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 15 नवंबर और 17 नवंबर को पटना से दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर खुलेगी और रात के 12 बजकर 25 मिनटर पर कोलकाता पहुंचेगी।

End of Feed