Video: पुराना है महिला पहलवानों के साथ शोषण का 'खेल', भारत की पहली महिला WWE रेसलर कविता दलाल का बड़ा दावा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 20, 2023, 04:05 PM IST

Video: हरियाणा की महिला खिलाड़ी और भारत की पहली महिला WWE रेसलर कविता दलाल ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ भी फेडरेशन के लोगों द्वारा यौन शौषण करने का प्रयास किया गया था। जिसके कारण उन्हें अपना रास्ता बदलना पड़ गया।

Video: भारत की पहली महिला WWE रेसलर कविता दलाल ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा कि रेसलिंग फेडरेशन (WFI) में शोषण का खेल पुराना है, उनके साथ भी ऐसा हुआ था। जिसके कारण उन्हें अपना रास्ता बदलना पड़ गया।

कविता दलाल ने कहा- "जब मेरे सामने भी ऐसी स्थितियां आईं तो वहां पर मुझे अपने स्वाभिमान के से बढ़कर कोई चीज नजर नहीं आई थी। इस तरह की परिस्थितियां पैदा की गई, अगर कोई कमजोर भाव वाली लड़की हो तो उनके चंगुल में जरूर फंसेगी। मेरे साथ ऐसी स्थितियां हुईं तो मैंने अपना रास्ता बदला और उनसे लड़ने के बजाय, क्योंकि मेरे पास लड़ने की ताकत नहीं थी, बोलने की हिम्मत नहीं थी, मैंने अपना ट्रैक चेंज कर दिया।"

End of Feed