रावी में बढ़ते जलस्तर के बीच सरकार का राहत अभियान तेज; मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संभाली कमान

बाढ़ की विकट चुनौती के बीच पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राहत और पुनर्वास को मिशन बना लिया है। सरकार का हर मंत्री, हर विभाग और हर संसाधन जमीन पर सक्रिय है, जिससे लोगों को समय पर मदद और सुरक्षा मिल सके। यह आपदा प्रबंधन नहीं, सेवा और संकल्प का ऐसा उदाहरण है, जो पूरे देश के लिए मिसाल बन चुका है।

Punjab Flood Relief: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने बाढ़ जैसी गंभीर आपदा को एकजुटता और संकल्प के साथ राहत और पुनर्वास के अभियान में बदल दिया है। मुख्यमंत्री स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर ज़मीनी हालात का जायजा ले रहे हैं, जबकि पूरी कैबिनेट और प्रशासनिक अमला दिन-रात मोर्चा संभाले हुए है। यह महज एक आपातकालीन प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि संकट में जनता के साथ खड़े होने वाली एक जवाबदेह और संवेदनशील सरकार की मिसाल है। गुरदासपुर और पठानकोट के बाढ़ग्रस्त गांवों में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रत्येक नागरिक की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Flood Relief Operation Underway in Punjab

पंजाब में बाढ़ राहत अभियान जारी

प्रशासन की 24x7 निगरानी

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बाढ़ राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य के प्रशासनिक तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर प्रभावित गांव तक राहत पहुंचे और प्रशासन 24x7 निगरानी बनाए रखे। पूरी कैबिनेट को फील्ड में रहकर राहत कार्यों की निगरानी करने और जनता से सीधे संवाद कायम करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री मान ने एक ऐतिहासिक और अनुकरणीय पहल करते हुए अपना निजी हेलीकॉप्टर भी राहत कार्यों के लिए समर्पित कर दिया है। यह हेलीकॉप्टर गुरदासपुर और पठानकोट जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को तेजी से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में उपयोग हो रहा है।

End of Feed