पंजाब में सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, रेलवे ट्रैक किया जाम

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 2, 2023, 06:05 PM IST

पंजाब में बीते महीने बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल को काफी नुकसान हुआ है। रविवार को सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए किसान सड़क पर उतर आए और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया।

Punjab News: भारी बारिश के कारण खेती का नुकसान झेल रहे किसान रविवार को सड़क पर उतर आए। केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ गुस्साए किसानों ने गुरदासपुर के बटाला में प्रदर्शन किया और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के बैनर तले किसानों ने इस दौरान दोनों सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Punjab, Punjab News

पंजाब मेंं किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम

किसानों की मांग है कि उन्हें फसल में हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान किसानों ने केंद्र व भगवंत मान सरकार पर उनकी अनदेखी किए जाने का भी आरोप लगाया।

End of Feed