'युद्ध नशे दे विरुद्ध' अभियान में खेलों की अहम भूमिका, बजट में खेलों के लिए 979 करोड़ का प्रावधान

Punjab Budget 2025: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2.36 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। जिसमें खेल क्षेत्र के लिए 979 करोड़ रुपये का बजट है। बजट पेश करने के दौरान हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में स्थानीय खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत किया जा रहा है। पंजाब में जल्द ही भारतीय खेलों में पहले स्थान पर लौटेगा।

Punjab Budget 2025: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 लाख, 36 हजार, 80 करोड़ का बजट पेश किया। जिसमें खेलों के बजट में रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली है। इस बार के बजट में खेलों के लिए 979 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह पंजाब के इतिहास में खेल क्षेत्र के लिए सबसे अधिक बजट है। बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेृतत्व में खेलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि “युद्ध नशे दे विरुद्ध” अभियान में खेलों का अहम योगदान है। इससे पंजाब फिर से जल्द ही भारतीय खेलों में शीर्ष स्थान पर लौटेगा।

Punjab Budget

पंजाब बजट 2025

मान सरकार ने तैयार की खेल नीति

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि खेलों में पंजाब का गौरव वापस लाना मान सरकार का दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी अकाली की सरकार ने पंजाब में खेल को कभी प्राथमिकता नहीं दी। खेलो के नाम पर सट्टेबाजी और गैंग्स्टरवाद को बढ़ावा दियागया। पंजाब कभी खेलों में नंबर एक पर हुआ करता था। लेकिन पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण पंजाब 10वें स्थान पर चला गया। पंजाब के वित्त मंत्री ने बताया कि मान सरकार ने खेल नीति तैयार की है, जिसका उद्देश्य पंजाब की खोई हुई खेल प्रतिष्ठा को वापस स्थापित करना है।

End of Feed