पहले आई धमकी भरी कॉल...फिर घर पर फेंका पेट्रोल बम; शिवसेना नेता हरकीरत खुराना को आया डरावना मैसेज

पंजाब के लुधियाना में शिवसेना नेता के घर पर पेट्रोल बम फेंके जाने का वीडियो सामने आया है। बाइक सवार 3 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हमले से पहले कई धमकी भरे कॉल आए थे।

लुधियाना: शहर के मॉडल टाउन इलाके में शिवसेना नेता हरकीरत खुराना के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। इस हमले का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी हैं। मामला लुधियाना के पाश इलाके मॉडल टाउन इलाके का है। इससे पहले भी एक और शिवसेना नेता योगेश बख्शी के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था।

Petrol bomb thrown in Ludhiana

शिवसेना नेता के घर फेंका गया पेट्रोल बम

तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

वीडियो में तीन बदमाश वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पहले तीनों एक बाइक पर सवार होकर खुराना के घर बाहर खड़े होते हैं और फिर इधर-उधर मुआयना कर एक बाइक से उतरता है। इसके बाद वह घर की ओर पेट्रोल बम जलाकर फेंकता है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीन बाइस से भाग निकलते हैं।

End of Feed