Chandigarh News: चंडीगढ़ शहर से अब एयरपोर्ट पहुंचेगे मात्र 10 मिनट में, छह किमी कम होगी दूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 05:10 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ और मोहाली से एयरपोर्ट पहुंचना अब आसान होने वाला है। इन दोनों शहरों से एयरपोर्ट के लिए जल्‍द ही कम दूरी वाला नया रूट मिलेगा। इस नए रूट को गमाडा डेवलप कर रहा है। जिसके बाद 18 किमी की दूरी सिमट कर 12 किमी रही जाएगी। इस नए रूट पर यातायात जून-जुलाई माह से शुरू हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एयरपोर्ट जाने में छह किमी कम होगी दूरी, नहीं मिलेगा रेड लाइट
  • बावा व्हाइट हाउस से शुरू होकर सेक्टर-66ए से होकर जाएगा नया रूट
  • नए रूट पर तेज गति से चल रहा निर्माण कार्य, जून-जुलाई से शुरुआत


Chandigarh News: चंडीगढ़ और मोहाली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इन दोनों शहरों से इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने के लिए अब घटों पहले नहीं निकलना पड़ेगा। क्‍योंकि इस साल के मध्‍य तक शहर और एयरपोर्ट के बीच की दूरी सिमटने वाली है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) सेक्टर-66ए से चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक के लिए छोटा रूट तैयार करने जा रहा है। इस समय नए रूट का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। गमाडा अधिकारियों के अनुसान इस रूट को जून-जुलाई तक शुरू कर दिया जाएगा। इस नए रूट के शुरू होने के बाद 18 किमी की दूरी सिमट कर 12 किमी रह जाएगी।

Chandigarh News

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए निर्माणधीन नया रूट

बता दें कि चंडीगढ़ शहर से एयरपोर्ट के बीच की 18 किमी की दूरी को तय करने में अभी एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। इस रूट पर करीब 10 रेड लाइट पड़ते हैं, जिसकी वजह से लोग अक्‍सर ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं। गमाडा एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए लग रहे इस लंबे समय और दूरी को कम करने के लिए नए रूट को तैयार कर रहा है। यह नया रूट बावा वाइट हाउस के पास से एयरपोर्ट तक बनाया जा रहा है। इसके बनने से ट्रिब्यून चौक चंडीगढ़ से एयरपोर्ट तक पहुंचने में वाहन चालकों को महज 10 से 12 मिनट का समय लगेगा। सबसे खास बात यह कि नया रूट पूरी तरह से ट्रैफिक लाइट फ्री होगा।

End of Feed