MP राघव चड्ढा को मिला 'बैक टू स्कूल’ जैसा मौका, हार्वर्ड बोस्टन और कैम्ब्रिज में वैश्विक नेताओं के साथ करेंगे चर्चा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड कैनेडी स्कूल के ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता मिला है। 5 से 13 मार्च तक राघव चड्ढा बोस्टन, कैम्ब्रिज में वैश्विक नेताओं के साथ ग्लोबल पॉलिटिक्स, इनोवेशन और लीडरशिप पर करेंगे चर्चा।

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड कैनेडी स्कूल ने अपने ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह सम्मान राघव चड्ढा के राजनीति, नवाचार और समाज सेवा के प्रति समर्पण को वैश्विक स्तर पर मान्यता देने का प्रतीक है। दुनिया के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में से एक हार्वर्ड कैनेडी स्कूल हर साल कुछ चुनिंदा वैश्विक लीडर्स को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर देता है। यह प्रोग्राम प्रतिभागियों को सार्वजनिक नीति, नवाचार और वैश्विक नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर गहन अध्ययन और विचार-विमर्श का मंच प्रदान करता है। 5 से 13 मार्च तक बोस्टन, कैम्ब्रिज में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दुनिया भर के शीर्ष नेता, नीति निर्माता, अधिकारी और विशेषज्ञ एक मंच पर इकट्ठा होकर वैश्विक राजनीति, नेतृत्व और नीतिगत नवाचारों पर चर्चा करेंगे। हार्वर्ड कैनेडी स्कूल लंबे समय से दुनिया भर में प्रभावशाली नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और नीति निर्माताओं को तैयार करने के लिए जाना जाता है। यह संस्थान 21वीं सदी की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए वैश्विक नेताओं को कौशल और ज्ञान से लैस करने का कार्य करता है।

Aap Rajya Sabha MP Raghav Chadha

APP राज्यसभा MP राघव चड्ढा

इस अवसर को लेकर राघव चड्ढा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हार्वर्ड कैनेडी स्कूल के ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होने का निमंत्रण पाकर मैं बेहद सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। यह मेरे लिए एक अनूठा अवसर है, जहां मैं दुनिया भर के विशेषज्ञों और नेताओं से सीखने के साथ-साथ अपनी समझ को और गहरा कर सकूंगा। यह वास्तव में मेरे लिए ‘बैक टू स्कूल’ जैसा मौका है। उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए मुझे वैश्विक दृष्टिकोण से भारत की नीतिगत चुनौतियों को समझने और उनके समाधान खोजने में मदद मिलेगी। मुझे विश्वास है कि इस अनुभव से मैं भारत के नीति निर्माण में और अधिक प्रभावी योगदान दे पाऊंगा।

End of Feed