Pathankot: माधोपुर हेडवर्क्स में फ्लड गेट टूटा, हेलीकॉप्टर से हेडक्वार्टर पर फंसे 50 कर्मचारियों को किया गया रेस्क्यू, 1 लापता

पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स में एक गंभीर हादसा हुआ है। रणजीत सागर डैम से छोड़ा गया पानी फ्लड गेट टूटने के कारण सीधे रावी दरिया में जा रहा है। करीब 50 कर्मचारी फंस गए थे, जिन्हें हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, जबकि एक कर्मचारी अभी भी लापता है।

Madhopur Headworks Accident: पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स में एक बड़ा हादसा सामने आया है। रणजीत सागर डैम से छोड़ा गया पानी फ्लड गेट टूटने के कारण सीधे रावी दरिया में जा रहा है। इस आपात स्थिति में लगभग 50 कर्मचारी, जो गेट की जांच कर रहे थे, जम्मू के लखनपुर साइड पर फंस गए।

राहत कार्य में तेजी लाते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, एक कर्मचारी अब भी लापता है और उसकी तलाश जारी है। डिप्टी कमिश्नर पठानकोट ने पुष्टि की कि फ्लड गेट टूटने से पानी का बहाव अनियंत्रित हो गया है और स्थिति गंभीर बनी हुई है। लापता व्यक्ति के बारे में फिलहाल कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा सकी है।

End of Feed