जम्मू-पंजाब में बाढ़ का कहर, भारतीय वायुसेना बनी ‘रक्षक’; हेलीकॉप्टरों से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन

Indian Air Force Rescue Operations: जारी भारी बारिश के कारण पंजाब और जम्मू के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। भारतीय वायुसेना राहत और बचाव कार्यों के लिए जुटी हुई है। एयरफोर्स ने 6 हेलीकॉप्टर को राहत सामग्री और रेस्क्यू कार्यों में लगाया हुआ है।

Jammu Punjab Floods: भारतीय वायुसेना ने बुधवार को जम्मू और उत्तरी पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्यों के लिए छह हेलीकॉप्टर को सेवा में लगाया।साथ ही गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक कस्बे से सेना के 38 और बीएसएफ के 10 जवानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इससे पहले राहत और बचाव सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना का सी-130 परिवहन विमान, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम के साथ जम्मू में उतरा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बचाव कार्य में शामिल होने के लिए और अधिक परिवहन विमान तैयार रखे गए हैं।

IAF rescue

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एयरफोर्ट (Indian Air Force - X Post)

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, पंजाब में चौथे दिन बुधवार को भी मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। हज़ारों लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकाला गया है। उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई है। मंत्रालय ने बयान में कहा कि वायु सेना राष्ट्रीय सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती रहेगी और जम्मू क्षेत्र तथा उत्तरी पंजाब में बढ़ते जल स्तर और विनाशकारी बाढ़ से निपटने के लिए व्यापक राहत और बचाव अभियान चला रही है।

End of Feed