बहादुरगढ़ के फुटवियर पार्क की चार फैक्ट्रियों मे लगी भीषण आग, लाखों रुपये का समान जलकर हुआ राख

एचएसआईडीसी के फुटवियर पार्क की चार फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची। चारों फैक्ट्री में जूते चप्पल बनाए जाते हैं। आग लगने का कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ । पहले 155 नंबर फैक्ट्री से आग शुरू हुई थी। इसके बाद आसपास की तीन फैक्ट्रियों में भी आग लगी । इस दुर्घटना में कच्चा व तैयार माल समते लाखों रुपये का समान जलकर राख हुआ ।

Fire News: हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईडीसी) के फुटवियर पार्क की चार फैक्ट्रियों मे भीषण आग लग गई। आग से फैक्ट्रियों में रखा लाखों का कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिये फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाड़ियां लगी हुई है। आग सबसे पहले फैक्ट्री नंबर 155 में शुरू हुई फिर इसके बाद साथ लगती तीन और फैक्ट्रियों तक आग फैल गई।

huge fire broke out in Bahadurgarh

एचएसआईडीसी के फुटवियर पार्क की चार फैक्ट्री में लगी आग।

चार फैक्ट्रियों में लगी आग, मालिकों को लाखों का हुआ नुकसान

आग बुझाने के साथ फायर ब्रिगेड आग को आगे बढ़ने से रोकने में भी जुटी हुई है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण साफ नहीं हुए हैं लेकिन आग के कारण फैक्ट्री मालिकों को लाखों का नुकसान जरूर हुआ है। आग से कोई जनहानि की सूचना अभी तक नहीं है।

End of Feed