Om Prakash Chautala Death: हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 5 बार रहे मुख्यमंत्री; 89 साल में दुनिया को कहा अलविदा

Om Prakash Chautala Death: हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम में अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वह इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो के अध्यक्ष) थे।

64ा Om Prakash Chautala Death: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) चीफ ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। चौटाला बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई थी। चौटाला की पहचान एक कद्दावर नेता के रूप में रही है। उनकी गिनती हरियाणा के प्रभावशाली नेताओं में होती है। 2022 में 12 वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे। मिल रही जानकारी के अनुसार, ओपी चौटाला का पार्थिव शरीर सिरसा स्थित उनके पैतृक गांव लाया जाएगा और लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर हरियाणा में 3 दिन का राजकीय शोक रहेगा। 20-22 दिसंबर तक 3 दिन का राजकीय शोक और 21 दिसंबर को प्रदेश में एक दिन की छुट्टी रहेगी। 20-22 दिसंबर तक प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं मनाए जाएंगे। 21 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार होगा।

Om Prakash Chautala passes away

ओम प्रकाश चौटाला का निधन

सीएम नायब सिंह सैनी ने जताया शोक

चौटाला के निधन पर केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रदेश के विकास में उनके अहम योगदान को सदैव याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांति!

End of Feed