हरियाणा के लोगों को झटका.. महंगी हुई बिजली, इंडस्ट्री को भी राहत नहीं; जानें नए रेट

Haryana Electricity Rate: हरियाणा में 3 साल बाद बिजली का रेट बढ़ाया गया है। 1 अप्रैल से बिजली की दरें 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़ा दी गई। हरियाणा बिजली विनियामक आयोग (HERC) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नई टैरिफ दरें जारी की हैं। इसके अलावा इंड्रस्टी के लिए भी बिजली का रेट बढ़ाया गया है।

Haryana Electricity Rate: हरियाणा के लोगों को जोर का झटका लगा है। प्रदेश में बिजली महंगी हो गई है। हरियाणा बिजली विनियामक आयोग (HERC) की ओर से बिजली का रेट 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़ा दिया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नई टैरिफ दरें जारी की गई हैं। यह नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो गई हैं। बिजली का रेट बढ़ने से करीब 81 लाख उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ने वाला है।

Electricity

सांकेतिक फोटो

इंडस्ट्री को भी राहत नहीं

हरियाणा में बिजली के रेट में 3 साल बाद इजाफा हुआ है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही उद्योगों के लिए भी बिजली का रेट बढ़ा है। इंडस्ट्री के लिए हाई टेंशन लाइन सप्लाई में 30 से 35 पैसे और छोटे कारखानों की एलटी सप्लाई में 10 से 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है। इंडस्ट्री के लिए बल्क सप्लाई की दरें 40 पैसे तक बढ़ाई गई हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने साल 2022-23 में 150 यूनिट तक की खपत पर 25 पैसे प्रति यूनिट रेट को बढ़ाया था।

End of Feed