Punjab Government Office New Timing: पंजाब में बदली सरकारी दफ्तर की टाइमिंग, भगवंत मान सरकार का एक और नया फैसला

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 8, 2023, 06:41 PM IST

Punjab Government Office New Timings: पंजाब सरकार का एक और नया फैसला लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के सभी सरकारी दफ्तर 2 मई से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेंगे।

Punjab Government Office New Timings: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में नई सोच की सरकार है। नए आइडिया वाली सरकार है। नया खून है, नया विचार है। हर रोज कोई न कोई नए विचार और आइडिया सामने आते हैं। नए फैसले लिए जाते हैं। इसी के तहत पंजाब सरकार ने एक और नया फैसला लिया है। पंजाब के सभी सरकारी दफ्तर 2 मई से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेंगे। ये आदेश 15 जुलाई तक जारी रहेंगे।

Punjab Government Office Timing, Punjab Government Office New Timing, Bhagwant Mann

भगवंत मान ने सरकारी ऑफिस की टाइमिंग को लेकर बड़ा फैसला लिया।

इस फैसले का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नई समय-सारणी 2 मई से लागू होगी और 15 जुलाई तक लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले गर्मी के मौसम में भयानक गर्मी के मद्देनज़र यह फैसला आम लोगों को सरकारी कार्यालयों में अपने काम आसान ढंग के साथ करवाने के उद्देश्य के साथ लिया गया। भगवंत मान ने कहा कि यह फैसला सभी सम्बन्धित पक्षों के विचार-विमर्श के बाद लिया गया है जिससे सभी की भलाई को यकीनी बनाया जा सके।

End of Feed