Chandigarh: रोंगटे खड़े कर देगा चंडीगढ़ का यह हादसा, स्ट्रीट डॉग लवर को रौंदते हुए निकल गई गाड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 06:20 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ के फर्नीचर मार्केट किनारे देर रात स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही एक युवती को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने रौंद दिया। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। इस मामले में घायल युवती के पिता ने हत्‍या के प्रयास की आशंका व्‍यक्ति की है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • युवती रोजाना मांग के साथ जाती थी डॉग्‍स को खाना खिलाने
  • रॉन्‍ग साइड से तेज रफ्तार आकर गाड़ी ने युवती को कुचला
  • युवती गंभीर रूप से घायल, जीएमएसएच-16 में चल रहा इलाज

Chandigarh: चंडीगढ़ में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। देर रात फर्नीचर मार्केट किनारे स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही एक युवती को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने रौंद दिया। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान 25 साल की तेजस्‍वनी के तौर पर हुई है। इस पूरे घटना का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि तेजस्विता रात करीब 11.39 पर फुटपाथ किनारे बैठे स्‍ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही है। इसी दौरान रॉन्‍ग साइड फेज-2 मोहाली की तरफ से एक तेज रफ्तार थार गाड़ी आती है और युवती को रौंदते हुए निकल जाती है।

Chandigarh Accident

युवती को टक्‍कर मारती गाड़ी

बताया जा रहा है कि गाड़ी के दो टायर तेजस्विता के ऊपर चढ़ गए। जिसकी वजह से कई जगह से हड्डियां टूटी हैं और सिर में भी गंभीर चोट आई है। घायल युवती का इस समय जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है। सेक्टर-61 पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की फुटेज भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

End of Feed