Chandigarh: पंजाब में शुरू होंगे 400 आम आदमी क्लिनिक, 27 जनवरी को इस जगह सीएम करेंगे उद्घाटन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 10:19 PM IST

Chandigarh: पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार राज्‍य के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रही है। यहां पर 27 जनवरी को एक साथ 400 आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर में करेंगे। इन क्‍लीनिक के शुरू होने के बाद राज्‍य में आम आदमी क्लीनिक की संख्‍या 500 हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमृतसर से मुख्‍यमंत्री करेंगे इन क्‍लीनिक का शुभारंभ
  • राज्‍य में 100 क्‍लीनिक पहले से ही कर रहे लोगों का इलाज
  • इन क्‍लीनिक के शुरू होने पर लोगों को घर के नजदीक मिलेगी हेल्‍थ सुविधा


Chandigarh: राज्‍य सरकार पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रही है। पंजाब में दिल्‍ली के तर्ज पर 27 जनवरी को एक साथ 400 आम आदमी क्लीनिक (मोहल्ला क्लीनिक) शुरू किए जाएंगे। इसका उद्घाटना मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर में करेंगे। बता दें कि, पंजाब सरकार ने इस योजना के पहले चरण में बने बीते साल 15 अगस्‍त को 100 आम आदमी क्लीनिक शुरू कर चुकी है, अब 400 नए क्लीनिक शुरू होंगे। जिसके बाद राज्‍य में आम आदमी क्लीनिक की कुल संख्या 500 हो जाएगी। यह जानकारी राज्‍य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर एवं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को मोहाली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

Aam Aadmi Clinic in Punjab

पंजाब में खुला एक आम आदमी क्लीनिक

उन्‍होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 जनवरी को अमृतसर में इन क्‍लीनिक का उद्घाटन करेंगे। इस समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। वित्‍त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में इस समय स्वास्थ्य क्रांति आई हुई है। पंजाब की आप सरकार अपने वो सभी वादे पूरे कर रही है, जो उसने चुनाव में किया था। पंजाब के आम लोगों को इन मोहल्ला क्लीनिक से बहुत फायदा होगा। लोगों को अब प्राइवेट अस्‍पतालों के चक्‍कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

End of Feed