Chandigarh: अगर आप चंडीगढ़ से घूमने के लिए हिमाचल जा रहे हैं तो अप्रैल माह से आप मनाली घूमकर आराम से वापस भी आ सकेंगे। क्योंकि अप्रैल माह से चंडीगढ़ से मनाली पहुंचने में सिर्फ तीन घंटे का समय लगेगा। इस हिली स्टेट में बन रही 37 सुरंगों में से फोरलेन किरतपुर-नेरचौक की 9 टनल और मनाली की 5 टनल खुल जाएंगी। इन टनल के खुलने के बाद चंडीगढ़ की तरफ से मनाली जाने वाले पर्यटकों का 3.50 घंटे का ट्रैवल टाइम बचेगा। इसके अलावा, परवाणू-सोलन हाईवे भी लगभग तैयार है। साथ ही बिलासपुर-मनाली हाईवे भी कुछ माह में तैयार हो जाएगा। इन दोनों हाईवे का मई-जून में खुलने की संभावना है। इनके खुलने के बाद 116 किमी की दूरी कम होगी।
बिलासपुर-मनाली हाईवे टनल
बता दें कि इस राज्य में बेहर कनेक्टिविटी देने के लिए 31 हजार करोड़ के बजट में 37 सुरंगें बनाई जा रही हैं। इन सभी को अगले 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इनके बनने के बाद इस राज्य के हिल स्टेशनों में पहुंचना आसान हो जाएगा। निर्माण कार्य से जुड़े एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार किरतपुर-नेरचौक हाइवे का 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है, इसे अप्रैल माह तक खोल जा सकता है। इससे यहां आने वाले लोगों का जहां
