एलपीजी संकट के बीच चंडीगढ़ में ऑटो चालक ने एलपीजी गैस सिलेंडर फ्री में पहुंचाने का किया ऐलान, ऑटो पर लगाए पोस्टर

चंडीगढ़ के ऑटो चालक अनिल कुमार एलपीजी संकट के बीच बुजुर्गों और महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर डिलीवरी सेवा दे रहे हैं। अपने ऑटो पर "फ्री सेवा" का संदेश लिख अनिल अब तक दर्जनों लोगों की मदद कर चुके हैं।

Chandigarh News: चंडीगढ़ की सड़कों पर इन दिनों एक ऑटो चालक की दरियादिली की खूब चर्चा हो रही है। जहां एक ओर एलपीजी संकट के चलते लोग घंटों कतारों में लगकर गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं, वहीं अनिल कुमार नाम के इस ऑटो चालक ने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। अनिल ने आपदा की इस घड़ी में बुजुर्गों और असहाय लोगों के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की है।

Chandigarh Auto Driver LPG Help

ऑटो पर पोस्टर लगाकर बुजुर्गों की मदद कर रहे अनिल

"युद्ध की इस घड़ी में कोई किराया नहीं"

चंडीगढ़ में ऑटो चलाने वाले अनिल कुमार ने अपने ऑटो पर एक खास संदेश लिखवाया है- "युद्ध की इस घड़ी में सिलेंडर का कोई किराया नहीं, फ्री में पहुंचाया जाएगा।" अनिल का कहना है कि एलपीजी संकट के इस दौर में कई बुजुर्ग और महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें गैस एजेंसी तक आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। साथ ही, ऑटो वाले भी ऐसे समय में ज्यादा किराया मांगते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए अनिल ने मुफ्त सेवा देने का फैसला किया।

End of Feed