झोटा हत्याकांड में CBI जांच शुरू, देर रात मानसा पहुंची टीम, थाने से लिए रिकॉर्ड

पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्या मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। टीम देर रात मानसा सिटी-2 थाने पहुंची और मामले से जुड़े दस्तावेज व जानकारी ली।

Jhota Murder Case: नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अपने हाथों में ले ली है। पंजाब सरकार द्वारा मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के महज 24 घंटे के भीतर ही केंद्रीय एजेंसी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम देर रात मानसा सिटी-2 थाने पहुंची, जहां इस मामले में केस दर्ज है। टीम ने मानसा पुलिस से मामले से संबंधित जानकारी और जरूरी दस्तावेज हासिल किए।

CBI

CBI ने शुरू की परविंदर सिंह झोटा हत्या मामले की जांच (File Photo)

गृह मंत्री के आश्वासन का असर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब दौरे के दौरान पीड़ित परिवार से मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यह भरोसा दिलाया था कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी और 24 घंटे के भीतर एजेंसी अपना काम शुरू कर देगी। वादे के मुताबिक सीबीआई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। अब सीबीआई इस मामले में दर्ज एफआईआर, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और अन्य पहलुओं की नए सिरे से गहन जांच करेगी।

End of Feed