Begusarai News: बस ड्राइवर ने दो मासूम बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने स्कूल को ठहराया जिम्मेदार

Begusarai News: बिहार में स्थित बेगूसराय में मासूम बच्चियों के साथ बस ड्राइवर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उन्हें घर छोड़कर वहां से निकल गया। यहां के ग्रामीणों ने आरोपी ड्राइवर को धर दबोचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र में दो मासूम स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। स्कूल की इन दोनों छात्रों की उम्र मात्र 4-5 वर्ष की है और ये नर्सरी वर्ग से है। स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म स्कूल की बस चलाने वाले ड्राइवर ने किया है, जिसका वीडियो बनाए जाने की खबर भी सामने आई है।

Bus Driver Raped Two Nursery School Girls in Begusarai Bihar

बेगूसराय में स्कूल की दो छात्राओं के साथ बस ड्राइवर ने किया दुष्कर्म

मासूम छात्रा के साथ हुए इस दुष्कर्म के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्कूल से घर ले जाते वक्त ड्राइवर ने दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया था। ग्रामीणों की सूझबूझ के कारण ड्राइवर को पकड़ लिया गया है।

End of Feed