Ayodhya Highway Accident News: अयोध्या हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। बीबीडी यूनिवर्सिटी के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को रौंदा दिया है। इस हादसे में 8 महीने की गर्भवती महिला समेत चारों लोगों की मौके पर मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि ये घटना BBD थाना क्षेत्र के BBD यूनिवर्सिटी के सामने अयोध्या हाइवे पर हुई है। पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहे परिवार के चार लोगों की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान 35 वर्षीय उमेश,32 वर्षीय नीलम देवी और उनके 2 बच्चे 4 वर्षीय गोलू और 13 वर्षीय सनी के रूप में की है। पुलिस ने ये भी बताया कि इस दौरान झोपड़ी मे सो रही 7 वर्षीय वैष्णवी इस हादसे से बाल-बाल बची है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ट्रक समेत चालक और 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, गर्भवती महिला सहित परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Jul 20, 2024, 08:43 AM IST
Ayodhya Highway Accident News: अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगों को रौंदा, सभी की मौके पर मौत हो गई है। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 8 माह की गर्भवती महिला, उसके पति और दो बच्चों की मौत हुई है।
End of Feed
